Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

West Singhbhoom News : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गये है। घटना स्थल से दो इंसास राइफल बरामद की गयी हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों की टीम संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।
इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देख कर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा सम्भाला और जवाबी फायरिंग शुरू की।
सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जंगल का फायदा उठा कर भागने लगे। सर्च अभियान के दौरान अभी तक दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसमें से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा मारी गयी महिला नक्सली एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र बतायी जा रही है। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।

मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों के उत्साह को बढ़ाने के लिए झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमल वी होमकर चाईबासा के लिए रवाना हो गये हैं।

Share this:

Latest Updates