Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रयागराज स्टेशन से 360 ट्रेनों का संचालन कर रहा है भारतीय रेलवे

प्रयागराज स्टेशन से 360 ट्रेनों का संचालन कर रहा है भारतीय रेलवे

New Delhi News : भारतीय रेलवे माघ मेले के दौरान माघी अमावस्या पर प्रयागराज स्टेशन से 360 ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसमें 190 विशेष ट्रेनें, 110 नियमित ट्रेनें और 50-60 मेमू ट्रेनें शामिल हैं। 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ सतीश कुमार ने कहा कि रेलवे ने माघ अमावस्या, जो महाकुम्भ 2025 का सबसे शुभ दिन है, के लिए तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या को सम्भालने के लिए ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। 
भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में महाकुम्भ मेले के लिए 5000 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचे का विकास किया है, जिसमें नये रोड अंडर ब्रिज (RUBs) और रोड ओवर ब्रिज (ROBs), ट्रैक डबलिंग और स्टेशन अपग्रेड शामिल हैं। इन उन्नयनों ने रेलवे लाइनों को सुगम बनाया और रिकॉर्ड-तोड़ ट्रेन संचालन सम्भव किया। 
श्री कुमार ने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रयागराज के हर स्टेशन पर नये शौचालय, पेयजल और फूड कोर्ट बनाये गये हैं। आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड बूथ और मेडिकल ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था भी की गयी है। प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी में यात्रियों की सुविधा के लिए ‘यात्री सुविधा केंद्र’ स्थापित किये गये हैं, जहां व्हीलचेयर, लगेज ट्रॉली, होटल और टैक्सी बुकिंग, दवाइयां और शिशु दूध जैसी आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं। 
भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। विशेष आरपीएफ टीम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए रंग-कोडित टिकट और ‘आश्रय स्थल’ बनाये गये हैं। प्रयागराज स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों जगह होल्डिंग एरिया बनाये गया हैं, जहां भोजन, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक लाख लोगों तक के लिए उपलब्ध हैं। 
श्री कुमार ने कहा कि तीर्थयात्री लगातार 24 घंटे ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। भीड़ को सम्भालने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और तीर्थयात्रियों को कम भीड़ वाले स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की गयी है। राज्य सरकार के उत्कृष्ट प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए आवास और भोजन की विशेष व्यवस्था की है। रेलवे और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से प्रयागराज स्टेशन के बाहर खुसरो बाग जैसे स्थानों पर बड़े होल्डिंग एरिया बनाये हैं, जहां एक समय में एक लाख यात्री आरामदायक इंतजार कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates