Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास, सुबह और रात में पड़ रही ठंड

झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास, सुबह और रात में पड़ रही ठंड


Ranchi News: झारखंड में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। लोग अब रात में पंखे और एसी चला कर सो रहे हैं। हालांकि, अभी लोगों को सुबह और रात में ठंड लग रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मंगलवार और बुधवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।
वहीं, पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 04 डिग्री अधिक है।
इधर, चाईबासा और जमशेदपुर का तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 05 से 06 डिग्री तक अधिक है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान भी 16.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

Share this:

Latest Updates