Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सरकार की मंजूरी के बाद अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित, अधिसूचना जारी

सरकार की मंजूरी के बाद अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित, अधिसूचना जारी


Ranchi News: आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किये गये। इस सम्बन्ध में सोमवार की दोपहर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये अधिसूचना जारी कर दी गयी। इससे पहले रविवार की रात सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी थी।
उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा। अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी थे। साथ ही, वह सीआईडी डीजी और एसीबी के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2022 में सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी। प्रोन्नति मिलने के बाद वह डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित रहे। 26 जुलाई 2024 को सरकार ने उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया।
गत विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें प्रभारी डीजीपी के पद से हटाने का आदेश जारी किया था और अजय सिंह को डीजीपी बनाया गया था। इसके बाद बीते 28 नवम्बर को सरकार ने अनुराग गुप्ता को दुबारा झारखंड पुलिस का प्रभारी डीजीपी बनाया। वह 1990 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी हैं।

Share this:

Latest Updates