Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

▪︎ जनशक्ति सर्वोपरि। विकास जीता, सुशासन जीता: मोदी

New Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद यहां पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा के इस जीत की खुशी को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शेयर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंच गये हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा वहां मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं ने मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। दिल्ली के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का माला पहना कर स्वागत किया।

दिल्ली में विकास और सुशासन जीता: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जनता का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि “जनशक्ति सर्वोपरि। विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को दिल्ली भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन। आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे दिल्ली भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

Share this:

Latest Updates