Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीएम ने दी जीत की बधाई, कहा;आप और कांग्रेस की झूठ पराजित

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के सीएम ने दी जीत की बधाई, कहा;आप और कांग्रेस की झूठ पराजित

▪︎ आप व कांग्रेस के फैलाये कीचड़ में कमल खिला : मोहन यादव

Prayagraj/ Mumbai News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रयागराज महाकुम्भ में पहुंच कर एक साथ संगम में डुबकी लगायी। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री ने त्रिवेणी में स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता। प्रधानमंत्री जिस तरह से लोक कल्याण की भावना के साथ शासन कर रहे हैं, दिल्ली की जनता ने भी उस पर विश्वास जताया है। पहले हरियाणा, फिर महाराष्ट्र और अब दिल्ली, यह सिलसिला जारी रहेगा। मेरी तरफ से बधाई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की, भाजपा भारी बहुमत से जीत रही है। उन्होंने कहा कि आप व कांग्रेस की असलियत को जनता जान गयी है और आज उनके फैलाये कीचड़ में कमल खिला है।

दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की झूठी राजनीति को नकार दिया : देवेन्द्र फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की झूठी राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में मराठी लोग मोदी के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं। देश की राजधानी में 27 साल बाद भाजपा की वापसी पर देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नरेन्द्र मोदी पर उनका विश्वास है।
फडणवीस ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केजरीवाल लगातार झूठे वादे करके राज किया, उसका अंत हो चुका है। दिल्ली की जनता लोकसभा में मोदी पर भरोसा जताती थी। अब विधानसभा में भी बड़ी जीत हुई है। यह विकास के लिए वोट है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को जरूर पूरा करेगी। 
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को पहले से ही पता था कि दिल्ली में कांग्रेस को कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि हारने के बाद वह क्या कहेंगे। राहुल गांधी पार्टी की लगातार हो रही पराजय पर आत्मचिंतन की बजाय अन्य विषयों पर अपना वक्त बर्बाद कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates