Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेलवे ने प्रयाग के लिए चलायीं 05 अनारक्षित ट्रेनें

रेलवे ने प्रयाग के लिए चलायीं 05 अनारक्षित ट्रेनें

New Delhi news : शनिवार शाम को रेलवे ने नयी दिल्ली स्टेशन से प्रयाग के लिए 5 अनारक्षित ट्रेनें चलायीं, जिससे सप्ताहांत में बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद मिली। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीआरबी और उत्तर रेलवे (ठफ), उत्तर मध्य रेलवे (ठउफ) और उत्तर पूर्व रेलवे (ठएफ) के महाप्रबंधकों को भीड़ और टिकट बिक्री की निगरानी करने के निर्देश दिये। वास्तविक समय की निगरानी के आधार पर, उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलायीं। इसी तरह, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर पूर्व रेलवे ने प्रयागराज, झूसी और नैनी से भी विशेष ट्रेनें चलायीं। टिकट बिक्री और भीड़ की सतत निगरानी उच्च स्तर पर की जा रही है।

महाकुम्भ  प्रयाग में महाकुम्भ 2025 के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की यात्रा को देखते हुए ट्रेन सेवाओं में वृद्धि की गयी। भारतीय रेलवे महाकुम्भ में आनेवाले तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने का निरन्तर प्रयास कर रहा है।  टिकट बिक्री की निगरानी प्रति घंटा की गयी। शनिवार शाम के दौरान, प्रयागराज के लिए टिकटों की बिक्री सामान्य से अधिक रही

18:00 से 19:00 बजे के बीच 2375 टिकट बिके, जिसके बाद ट्रेन संख्या 0470 ने 19:00 बजे प्रस्थान किया।

19:00 से 20:00 बजे के बीच 2950 टिकट बिके, जिसके बाद ट्रेन संख्या 04074 ने 20:00 बजे प्रस्थान किया।

20:00 से 21:00 बजे के बीच 3429 टिकट बिके, जिसके बाद ट्रेन संख्या 04080 ने 20:58 बजे प्रस्थान किया।

21:00 से 22:00 बजे के बीच 2662 टिकट बिके, जिसके बाद ट्रेन संख्या 04082 ने 21:58 बजे प्रस्थान किया।

22:00 से 23:00 बजे के बीच 1689 टिकट बिके, जिसके बाद ट्रेन संख्या 04084 ने 23:15 बजे प्रस्थान किया।

Share this:

Latest Updates