Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में राज्यपाल की अपील पर समर्पित हुए हथियार और विस्फोटक

मणिपुर में राज्यपाल की अपील पर समर्पित हुए हथियार और विस्फोटक


Imphal News: मणिपुर के राज्यपाल की अपील के बाद जिला पुलिस, असम राइफल्स और सीआरपीएफ द्वारा किये गये जन-जागरूकता प्रयासों के तहत चुराचांदपुर और इंफाल ईस्ट जिलों में लोगों ने लगातार दूसरे दिन स्वेच्छा से हथियार और गोला-बारूद समर्पित किये।
पुलिस ने रविवार को बताया कि चुराचांदपुर जिले में कुल 16 हथियार और गोला-बारूद समर्पित किये गये, जिनमें 01 एम-16 राइफल, 01 सात .62 मिमी एसएलआर राइफल, 02 एके-47 राइफल, 03 इंसास राइफल, 02 एम-79 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर, 01 नौ एमएम कार्बाइन मशीन गन, 01 पचपन एमएम मोर्टार, 03 .303 राइफल, 02 सिंगल बैरल राइफल, 64 जिलेटिन स्टिक्स, 10 राउंड 60 मिमी पंपी (आत्मनिर्मित मोर्टार) गोला-बारूद, 17 राउंड एके गोला-बारूद, 40 राउंड 5.56 मिमी राइफल गोला-बारूद और 03 राउंड 9 एमएम कैलिबर गोला-बारूद शामिल हैं।
वहीं, इंफाल ईस्ट जिले में 01 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद समर्पित किया गया, जिसमें 01 सीएमसी कार्बाइन विद मैगजीन, 06 दो इंच मोर्टार शेल, 1200 राउंड 5.56़30 मिमी गोला-बारूद और 2200 राउंड .22 कैलिबर गोला-बारूद शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates