Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पश्चिम बंगाल: यात्रियों से भरी बेकाबू बस दुकान में घुसी, 4 की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल: यात्रियों से भरी बेकाबू बस दुकान में घुसी, 4 की मौत, कई घायल


Kolkata News: उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखां में शनिवार रात तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गयी, जिससे 04 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। इस दुर्घटना में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस मालंच से कोलकाता की ओर जा रही थी। घटना बासंती हाईवे के जयगांव इलाके में हुई, जब सामने से आ रही एक अन्य गाड़ी को टक्कर से बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस सीधे एक चाय की दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। दुकान में मौजूद 08 लोग इसकी चपेट में आ गये, जिनमें 04 की मौत हो गयी। जबकि, बस में सवार लोगों सहित कम-से-कम 22 लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को मिनाखां अस्पताल पहुंचाया

पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को मिनाखां अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर रूप से घायल लोगों को कोलकाता के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
आशंका जतायी जा रही है कि मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी बढ़ायी जाये, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Share this:

Latest Updates