Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्यपाल का अभिभाषण कहा; मंईयां और अबुआ आवास योजना से गतिशील हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था

राज्यपाल का अभिभाषण कहा; मंईयां और अबुआ आवास योजना से गतिशील हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था

▪︎ छठे विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ

Ranchi News: छठे विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने राज्य सरकार के अब तक किये गये कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकसित झारखंड की यात्रा को शुरू कर दिया है। सरकार की इस यात्रा में मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था गतिशील हुई है।

कोर कैपिटल एरिया, धुर्वा में यूनिटी मॉल और झारखंड वर्ल्ड ट्रेड सेंटर बनाया जा रहा है
उन्होंने कहा कि ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल को बढ़ावा देने के लिए 163 करोड़ रुपये से रांची के कोर कैपिटल एरिया, धुर्वा में यूनिटी मॉल बनाया जा रहा है। धुर्वा में ही 3.45 एकड़ भूमि पर झारखंड वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी बनाया जा रहा है। इससे राज्य में निर्यात से सम्बन्धित जरूरी आधारभूत संरचनाओं का विकास, निर्यात की प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना की लागत राशि में से 47 करोड़ रुपये राज्य सरकार वहन कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्त वर्ष में 81 भर्ती कैम्पों और 63 रोजगार मेलों का आयोजन कर 8499 युवाओं का चयन किया गया है। साथ ही, स्किल कॉन्कलेव का आयोजन कर 21861 प्रशिक्षण लेनेवालों को रोजगार आॅफर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना शुरू की है, जिसके तहत विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह पर दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में 59 कांड दर्ज किये हैं। इसमें कुल 56 लोक सेवकों को गिरफ्तार किया गया है।

कानून का राज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
संतोष गंगवार ने कहा कि राज्य में अपराधमुक्त वातावरण का सृजन करते हुए कानून का राज स्थापित किया गया है और इसे बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनापूर्ण तरीके से चलाये गये नक्सली अभियानों में वर्ष 2024 में 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। वहीं, 154 संगठित गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि छात्रों को आर्थिक सशक्तीकरण करने के लिए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि को बढ़ा कर क्रमश: 500 को बढ़ा कर 1500 और 2250 को बढ़ा कर 4500 रुपये कर दिया गया है।

लगभग एक घंटे तक चला राज्यपाल का अभिभाषण
राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण लगभग एक घंटे तक चला। राज्यपाल का अभिभाषण सुबह 11.35 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 12.32 बजे समाप्त हुआ। इसके पूर्व विधानसभा पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने उनकी अगवानी की और बुके देकर स्वागत किया ।
इस मौके पर मुख्य सचिव अलका तिवारी और गृह सचिव वंदना दादेल भी मौजूद थीं। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के विधायक सीपी सिंह और नीरा यादव ने विरोध जताया।

विधानसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। सत्र प्रारम्भ होने से पहले विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प भेंट किया।

मुख्यमंत्री सोरेन का स्वागत

1000986868


दूसरी ओर, विधानसभा में मुख्यमंत्री सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा माणिक लाल हेम्ब्रम ने किया।
दिवंगतों को दी गयी श्रद्धांजलि
बजट सत्र में पहले दिन सदन में शोक प्रकाश के दौरान दिवंगत हुए लोगों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी।
इसके पूर्व सुबह 11.5 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। वहीं, सदन की कार्यवाही को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Share this:

Latest Updates