Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डॉ. मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार सम्भाला

डॉ. मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार सम्भाला

New Delhi News: डॉ. मयंक शर्मा ने शनिवार को रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार सम्भाला। वह भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं और सरकार में उनका तीन दशकों से अधिक का विशिष्ट करियर रहा है। डॉ. शर्मा ने रक्षा लेखा विभाग सहित भारत सरकार के भीतर विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में भी प्रमुख पदों पर कार्य किया है और संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ड्रग्स एंड क्राइम, संयुक्त राष्ट्र आयोग अपराध रोकथाम और आपराधिक न्याय और संयुक्त राष्ट्र आयोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून में वैकल्पिक स्थायी प्रतिनिधि के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

इसके अतिरिक्त डॉ. शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अकादमी और वियना की राजनयिक अकादमी में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वियना स्थित भारतीय दूतावास में कांसुलरी प्रभाग के प्रमुख के रूप में उन्होंने सभी कांसुलरी मामलों के लिए बखूबी जिम्मेदारी निभायी थी।

Share this:

Latest Updates