Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CRPF का यह रिटायर्ड जवान बाप नहीं, बाप के नाम पर कलंक है, अपनी ही नाबालिग बेटियों को बनाता रहा…

CRPF का यह रिटायर्ड जवान बाप नहीं, बाप के नाम पर कलंक है, अपनी ही नाबालिग बेटियों को बनाता रहा…

Bihar (बिहार) में मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है कि किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। घटना पिता और पुत्री के बीच पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले एक वहशी शख्स से जुड़ी है। यह शख्स सीआरपीएफ का रिटायर्ड जवान है। वास्तव में यह बाप नहीं, बल्कि बाप के नाम पर कलंक है। वह जबरन अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म कर रहा था। बेटियों को होटल में कमरा बुक कर ले जाता और रेप करता था। बेटियों की मां की शिकायत पर पुलिस ने होटल के कमरे से उसे गिरफ्तार किया है। बेटी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मेडिकल व 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया है।

बेटियों ने मां को बताई सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले लगभग दो सालों से पिता अनंत जबरन दोनों नाबालिग बेटियों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसकी शिकायत जब स्वयं दोनों बेटियों ने ही की तो मां अचंभित रह गई। इसके बाद उसके व घर के अन्य सदस्यों द्वारा अनंत को कई बार समझाने बुझाने का भी प्रयास किया गया, परंतु अनंत नहीं मान रहा था। लोकलाज के मारे परिवार के लोग शांत रहे।

जबरन बेटी को घर से लेकर निकला बाप

अनंत की पत्नी ने बताया कि घर में इस मामले पर कलह होने के बाद अनंत दोनों बेटियों को बारी बारी से होटलों में ले जाया करता था, जहां पूरी रात अय्याशी करने के बाद फिर वापस घर लौट जाता था। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। अनंत जबरन बड़ी बेटी को साथ में लेकर घर से निकला। पता चला कि उसने शहर के एक होटल में बेटी के साथ कमरा बुक कर रखा था। मां की बर्दाश्त की सीमा पार कर गई तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल से अय्याश पिता को बेटी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने की पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

पत्नी ने अय्याश पति के विरुद्ध पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे पति व पिता को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि आने वाली नस्लें इससे सीख ले सकें। अनंत ने तो पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को पूरी तरह से अपवित्र कर दिया है। एसडीपीओ नंदजी प्रसाद ने बताया कि मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़की का मेडिकल व 164 के तहत बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this:

Latest Updates