Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कहां है बिहार में सुशासन का इकबाल : सिविल जज की पत्नी को ही बदमाशों ने बनाया बंधक, घर में की लूटपाट और…

कहां है बिहार में सुशासन का इकबाल : सिविल जज की पत्नी को ही बदमाशों ने बनाया बंधक, घर में की लूटपाट और…

Bihar(बिहार) में सुशासन बाबू नीतीश कुमार की सरकार का इकबाल सवालों के घेरे में है। अपराध के खिलाफ उनकी पकड़ ढीली पड़ गई है। इसका ताजा उदाहरण सासाराम में देखने को मिला है। बिक्रमगंज सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी महेश्वर नाथ पाण्डेय के यहां दिन-दहाड़े अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। दंडाधिकारी की पत्नी को बंधक बनाकर नकदी, जेवर सहित पांच लाख से भी अधिक की संपत्ति लूट ली।

पुलिस प्रशासन में खलबली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हुई, कई लोग वहां पहुंच गए।

घटना सुबह दस बजे ही हुई थी। तीन की संख्या में अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना के समय घर में न्यायिक दंडाधिकारी की पत्नी, उनकी पपांचसाल की एक बच्ची और एक दाई थी। अपराधी दंडाधिकारी की पत्नी और बच्ची के शरीर पर पहने जेवर भी उतार लिये।

Share this:

Latest Updates