Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तीर्थाटन को निकले थे डॉक्टर्स की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार की स्थिति गंभीर

तीर्थाटन को निकले थे डॉक्टर्स की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिला डॉक्टरों की मौत, चार की स्थिति गंभीर

Shivpuri news : कोलारस थानांतर्गत ग्राम लुकवासा के पास रविवार की सुबह तीर्थाटन को निकले डाक्टर्स की एक कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक महिला डाक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला डाक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। तीन डाक्टर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर उज्जैन जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी डॉ. अतुल आचार्य  (55), डॉ. तन्वी आचार्य (50) निवासीगण भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सुबोध पंडित (60) , डॉ. नीलम पंडित (55) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. उदय जोधी ( 64 ), डॉ. सीमा जोधी (59)  लगभग पंद्रह दिन पहले उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसी क्रम में वह अयोध्या से रामलला के दर्शन कर उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान रविवार की सुबह ग्राम लुकवासा के पास सुबह करनब 8:30 बजे कार ड्राइव कर रहे डा अतुल आचार्य को नींद का झोंका आ गया और उनकी कार फोरलेन हाईवे पर एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार में सवार डा तन्वी आचार्य की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शेष डाक्टर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डा नीलम ने भी दम तोड़ दिया। शेष घायल डाक्टरों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Share this:

Latest Updates