Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पानीपत की तीन बड़े बिल्डरों पर हरेरा ने लगाया करोड़ों रुपये का जुर्माना

पानीपत की तीन बड़े बिल्डरों पर हरेरा ने लगाया करोड़ों रुपये का जुर्माना

Panipat News: पानीपत शहर के दो बड़े बिल्डरों पर हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) ने बड़ा जुर्माना लगाया है। प्रत्येक बिल्डर को हरेरा में त्रैमासिक प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजना होता है। इसमें मुख्यत: कमाई, खर्चा व सुविधाओं का ब्योरा देना होता है। लेकिन ऐसा न किये जाने पर हरेरा ने दोनों बिल्डरों पर कुल 01 करोड़ 39 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना ब्याज समेत देना होगा।
पानीपत शहर के हुडा सेक्टर 13-17 में द न्यू सूर्या ईडब्ल्यूएस को-आपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी व स्काई व्यू को-आपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी को 18 अगस्त 2022 को त्रैमासिक रिपोर्ट न देने पर हरेरा ने नोटिस जारी की थी। 20 मार्च 23 को हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना रिपोर्ट अपलोड न किये जाने तक लगाया था। 24 जनवरी 2024 को 03 लाख 11 हजार का जुर्माना बन चुका था। 05 जून 2024 को 16 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना हो चुका था। दोनों सोसाइटी की ओर से 14 अगस्त 2024 को सुखदेव सिंह पेश हुए और रिपोर्ट पेश करने का समय मांगा। अथॉरिटी ने 15 दिन का समय दिया और 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्मान् लगाया । 24 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट जमा करायी गयी। साथ ही, जुर्माना माफ करने के बारे में विनती की। अब इस पर 69 लाख 10 हजार रुपये जुर्माना 02 जुलाई 2025 से पहले देना होगा। इसके अलावा स्काई व्यू को-आपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी पर 70 लाख 60 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। पानीपत के अधिकतर बिल्डरों के जमीनी हालात खराब है। इसे लेकर हरेरा लगातार एक्शन मोड़ में है। टीडीआई व अंसल पर मोटा जुर्माना लग चुका है।

Share this:

Latest Updates