Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमंत सोरेन को खदान देने वाला अफसर सत्‍यजीत लापता… निशिकांत दुबे के दावे से मचा हड़कंप

हेमंत सोरेन को खदान देने वाला अफसर सत्‍यजीत लापता… निशिकांत दुबे के दावे से मचा हड़कंप

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को खदान लीज देने वाला रांची का जिला खनन पदाधिकारी सत्‍यजीत कुमार लापता हो गया है। आज उसने अपनी नौकरी से इस्‍तीफा भी दे दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने ट्विटर पर यह दावा कर सियासी तूफान ला दिया। भाजपा सांसद के इस बयान के बाद झारखंड में सियासी भूचाल आ गया है।

पुलिस और आयकर विभाग को उन्हें खोजना चाहिए

निशिकांत ने ट्विटर पर लिखा- जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत जी के नाम माइनिंग लीज देने वाले खनन पदाधिकारी सत्यजीत कुमार ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वह गायब भी हो गए हैं? यदि यह सही है तो प्रवर्तन निदेशालय, झारखंड पुलिस और आयकर विभाग को इनकी खोजबीन करनी चाहिए। भ्रष्‍टाचार के संगीन आरोपाें में घिरी आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी के बाद से झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर बेहद आक्रामक रहे निशिकांत दूबे ने एक और ट्वीट कर खलबली मचा दी।

निशिकांत ने अपने एक ट्वीट में लिखा- इ विनीत कौन है? बड़ा रसूखदार है दरबार में? गजबे तिलिस्म है रे भाई… संभवत: निशिकांत का ये ट्वीट भी हेमंत सोरेन को निशाना बनाकर ही लिखा गया है। इसमें किसी विनीत नाम की शख्सियत का जिक्र‍ करते हुए भाजपा सांसद ने दाव किया है कि वह सीएम के दरबार में बड़ा रसूखदार है। निशिकांत ने इस पूरे मामले को इंद्रजाल से जोड़ते हुए गहरे भेद वाला तिलिस्‍मी बताया है।

Share this:

Latest Updates