Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, सिर्फ दो अफसरों से ही हो गयी 3500 करोड़ से अधिक की कमाई

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, सिर्फ दो अफसरों से ही हो गयी 3500 करोड़ से अधिक की कमाई

झारखंड में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। अब झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि दो माइनिंग अफसरों से 3500 करोड़ से अधिक की काली कमाई हुई है। इसके अलावा ट्रांसफर-पोस्टिंग, दारू, ठेका-पट्टा, रोड, बिल्डिंग जमीन लूटो उद्योग की कमाई अलग है। बाबूलाल ने कई ट्व‍िट कर इस मामले में सरकार पर आरोप लगाये हैं। 

…तो अंदाजा लगा सकते हैं कितनी कमाई हुई होगी

पूर्व सीएम ने लिखा है कि खबरों में आ रही सूचना के मुताबिक दो माइनिंग अफ़सरों से मिली जानकारी, चार दिन, 17 करोड़ वसूली, सिर्फ़ इलिगल पत्थर, बालू, कोयला माइनिंग से। यानी करीब 830 दिन की हेमंत सोरेन सरकार में 3500 करोड़ से ज़्यादा की काली कमाई की जानकारी दो अफ़सरों से। आगे लिखा है, ‘सोचिये झारखंड के पूरे ज़िलों में सिर्फ़ माइनिंग से कितनी वसूली हुई होगी? बाक़ी के विभाग और ट्रांसफ़र-पोस्टिंग, दारू, ठेका-पट्टा, रोड, बिल्डिंग ज़मीन लूटो उद्योग की कमाई अलग।‘

हेमंत जी आपके बचकाना वक्तव्य को सुन दया आती है

मरांडी ने लिखा है, ‘मुख्यमंत्री हेमंत जी, “धन्य” हैं आप? आपने तो जल, जंगल जमीन और उसके वासियों की तो ऐसी-तैसी कर के रख दी।‘बाबूलाल मरांडी ने लिखा है, ‘मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, कभी-कभी बचकाना वक्तव्य देखकर दया आती है आप पर।किसने कितना खाया और किसको अपच हो गया है,यह सच्चाई तो देश-दुनियाँ के सामने उजागर हो गया है। आपने इतिहास से सबक़ नहीं लिया।आपने तो लूट का कीर्तिमान बनाकर पूरे झारखंड की नाक काट कर रख दी है।इतिहास से तो डरिये।‘

Share this:

Latest Updates