Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बुलढ़ाणा सड़क हादसे में 06 लोगों की मौत, 23 से अधिक घायल

बुलढ़ाणा सड़क हादसे में 06 लोगों की मौत, 23 से अधिक घायल

Mumbai news : बुलढाणा जिले में शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर खामगांव के पास बुधवार को सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में घायल 23 लोगों का इलाज आकोला और खामगांव के सरकारी अस्पताल में हो रहा है, इनमें छह घायलों की स्थिति चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे शेगांव से कोल्हापुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो एक एसटी बस से टकरा गयी। उसी समय पीछे से आ रही एक निजी बस ने इन दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टक्कर मार दी। इस तरह हादसे में तीन वाहनों की टक्कर में मौके पर ही 05लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है। मृतकों की पहचान धनेश्वर मरावी, कृष्णकुमार मोहन सिंह सरोटे, शिवपाल, शिवाजी समाधान मुंडे, मेहरुनिसा शेख हबीब और रंजीत वानखेड़े के रूप में हुई है।

Share this:

Latest Updates