Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुलिस ने 07 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, गये जेल

पुलिस ने 07 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, गये जेल

Dumka News : पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 03 दुमका, 03 देवघर और 01 पाकुड़ का रहनेवाला है। सातों के पास से पुलिस ने 12 मोबाइल, 02 लैपटाप, 12 हजार रुपये और एक एटीएम बरामद किया है।
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार युवकों में दुमका के रसिकपुर निवासी विक्की शर्मा, तेलीपाड़ा का नीरज कापरी, काठीकुंड के आमझारी का अंकित कुमार दास, देवघर के खागा का करण कुमार राणा, प्रेम सागर राणा सूरज कुमार और पाकुड़ के राजीव कुमार शामिल हैं। सभी ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया और बताया कि जनवरी माह से साइबर ठगी कर रहे हैं।
एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बुधवार को बताया कि मुफस्सिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि आदित्य नारायण कॉलेज के पास एक निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक लैपटॉप के साथ लोगों को अपने जाल में फंसाने की साजिश रच रहे हैं। प्रशिक्षु आइपीएस डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी के नेतृत्व में टीम बना कर दबिश दी गयी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को दिये स्वीकारोक्ति बयान में बताया वे सभी लोग कस्मटर केयर में पहले से पड़े मोबाइल नम्बर की जगह अपना नम्बर डाल देते थे। इसके बाद जो भी कस्टमर शिकायत करता, तो उसके मोबाइल नम्बर को एक एपीके फाइल में डाल कर शिकायत करनेवालों को लिंक भेजा करते थे। लिंक के टच करते ही शिकायत करनेवाले का खाता से पैसा उड़ा लेते थे।
एसपी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों ने हाल के वर्षों में जो भी सम्पत्ति खरीदी होगी, उसे जब्त किया जायेगा। सभी को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की जायेगी। इन लोगों ने अभी तक साइबर ठगी से जो भी सम्पत्ति अर्जित की है, उसका सत्यापन कराया जा रहा है। सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

Share this:

Latest Updates