Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तालाब में डूबने से 04 युवतियों की मौत

तालाब में डूबने से 04 युवतियों की मौत

Palamu news : पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा थाना क्षेत्र के हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में डूबने से चार युवतियों की जान चली गयी। मृतकों में हरैया गांव निवासी चंदन सिंह की 10 वर्षीय पुत्री लाडो सिंह, जितेन्द्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंकिता सिंह, पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय पुत्री मीठी सिंह शामिल हैं। घटना के तुरन्त बाद परिजनों ने सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा छठी के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर आयी थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिल कर पास के तालाब में स्नान करने गये थे।

बताया जाता है कि गहरे पानी में एक-एक कर चारों युवतियां डूबने लगीं। मीठी का भाई जैसे-तैसे बाहर निकल कर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से अस्पताल परिसर परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया था।

Share this:

Latest Updates