Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बांझपन का दुख है तो आयुर्वेद की इस सलाह को मानिए, इन तीन चीजों का…

बांझपन का दुख है तो आयुर्वेद की इस सलाह को मानिए, इन तीन चीजों का…

Health tips, ayurved upchar : भारतीय चिकित्सा परंपरा में आयुर्वेद के सहारे सभी प्रकार की बीमारियों का विशेष शैली में इलाज उपलब्ध है। आज के नए जमाने में एलोपैथ में सेहत संबंधी कई समस्याओं का समाधान नहीं दिखता है, ऐसी स्थिति में लोगों को आयुर्वेद की शरण में जाना पड़ता है। अगर बांझपन की समस्या किसी महिला को है और उसे एलोपैथिक इलाज से डर लगता है तो आयुर्वेद के अनुसार सिर्फ खान-पान के आधार पर अपनी इस समस्या का वह समाधान कर सकती है। आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा शतावरी और वाला के कांबिनेशन का खान-पान में इस्तेमाल कर बचपन से मुक्ति पाई जा सकती है।    

पोषक तत्वों से भरपूर है आंवाला, शतावरी व अश्वगंधा 

आयुर्वेद के विशेषज्ञ बताते हैं कि अश्वगंधा, शतावरी और आंवला तीनों को ही इनके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ये कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं। पारंपरिक चिकित्सा में कई गंभीर रोगों को दूर करने के लिए सभी का प्रयोग काफी किया जाता है। तीनों ही स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में सक्षम

तीनों का कंबीनेशन बांझपन की समस्या को दूर करने और प्रजनन क्षमता में सुधार करने के लिए यह बहुत लाभकारी हैं। यह पुरुष और महिला दोनों में हार्मोनल समस्याएं दूर कर, स्पर्म काउंट बढ़ाने और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। नियमित इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। यह आपको ऊर्जावान बनाता है, साथ ही थकान की छुट्टी करता है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, वायरल संक्रमण और मौसमी एलर्जी आदि से आपको सुरक्षित रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत लाभकारी है।

खून की कमी दूर करता है अश्वगंधा

अश्वगंधा एंटी-एनीमिक गुणों से भरपूर यह जड़ी बूटी शरीर में खून की कमी को दूर करने में बहुत लाभकारी है। शतावरी को महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह हार्मोन्स और प्रजनन क्षमता से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। साथ ही यह विटामिन- बी6, सी, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन आदि भी भरपूर होती है, जिससे सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला कई स्वास्थ्य समस्याओं का काल है। यह पॉलीफेनोल्स, एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड से भरपूर होता है। साथ ही इसमें आयरन, साइट्रिक एसिड, गैलिक एसिड, और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

Share this:

Latest Updates