Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

‘कैम्पा वाली ज़िद’, कैम्पा के नये ब्रैंड एम्बेसेडर राम चरण

‘कैम्पा वाली ज़िद’, कैम्पा के नये ब्रैंड एम्बेसेडर राम चरण

सिर्फ़ एक साल में रिलायंस ने पुराने भारतीय ब्रैंड को न केवल नयी ज़िन्दगी दी है, बल्कि यह कोल्ड ड्रिंक सफलता की सीढ़ियां तेज़ी से चढ़ती आ रही है नज़र

Bengaluru news : देश की लोकप्रिय कोल्ड ड्रिंक कैम्पो कोला ने घोषणा की है कि दक्षिण भारत के सुपरस्टार राम चरण उसके ब्रैंड एम्बेसेडर होंगे। कैम्पा युवाओं को पहले से ही पसंद है और राम चरण के जुड़ जाने के बाद उसका नया कैम्पेन है – कैम्पा वाली ज़िद। यह कहानी है उस ज़िद की, जो किसी को भी आम से खास बना सकती है। यह कहानी है युवाओं की, जो हर दिन चुनौतियों से लड़ते हैं, गिरते हैं, उठते हैं और फिर ज़िद के साथ आगे बढ़ते हैं। कैम्पा का यह नया अभियान उन्हीं के जज्बे को सलाम करता है।

मेकैन वर्ल्डग्रुप इंडिया के चेयरमैन और सीईओ प्रसून जोशी का कहना है, “हम “कैम्पा वाली ज़िद” कैम्पेन के ज़रिये एक ऐसा सच प्रस्तुत करना चाहते थे, जो हमारे युवाओं के दिल के करीब हो। राम चरण इन युवाओं की तरह हैं – एक ऐसी ताकत, जिसे रोकना सम्भव नहीं है।“

इस अभियान की जान है एक ब्रांड फिल्म, जिसमें राम चरण किसी किरदार में नहीं, बल्कि खुद अपनी असल जिन्दगी के रूप में सामने आते हैं। कैमरे के सामने वह न तो कोई डायलॉग बोलते हैं, न किसी काल्पनिक सीन में होते हैं ; वे सिर्फ वही दिखाते हैं, जो उन्होंने अपनी जिन्दगी में जिया है : मेहनत, संघर्ष, और जीत की सच्ची कहानी।

फिल्म में उनके असली स्टंट, दमदार एक्शन, और उनके आत्मविश्वास से भरे भाव हमें बताते हैं कि कामयाबी आसानी से नहीं मिलती, लेकिन ज़िद हो, तो कुछ भी असम्भव नहीं।

Share this:

Latest Updates