Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पांच सूत्री प्रस्ताव पारित, प्रधानमंत्री के समक्ष रखी जायेंगी मांगें

पांच सूत्री प्रस्ताव पारित, प्रधानमंत्री के समक्ष रखी जायेंगी मांगें

अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Ranchi news : अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला रांची में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी की अध्यक्षता, डॉ. अर्जुन पांडेय सदस्य राष्ट्रीय संरक्षक मंडल के संयोजन व संयुक्त संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित ब्रजेश पांडेय के संचालन में यह बैठक आयोजित की गयी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्व सम्मति से निम्नलिखित पांच सूत्री प्रस्ताव पारित कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी को भेज कर उनसे अनुरोध करने का निर्णय लिया गया है, जो निम्नवत है…

1. आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में लागू हो और योग्यता आधारित पदों पर किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू न हो !

2. सवर्ण आयोग का गठन हो !

3. समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो !

4.भगवान परशुराम जी के प्राकट्य दिवस (अक्षय तृतीया) पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो !

5.भगवान परशुराम जी का भव्य मंदिर रामजन्मभूमि परिसर अयोध्या धाम में निर्माण कराया जाये !

उपरोक्त पांचों मांगें जब तक पूरी नही होतीं, तब तक पूरे देश में आरक्षित सीटों पर होनेवाले सभी चुनाव में नोटा का बटन दबा कर विरोध करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस बैठक में हज़ारों की संख्या में लोग सम्मलित हुए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से पंडित कृपा निधान तिवारी, डॉ अर्जुन पांडेय, कृपा शंकर त्रिपाठी, तीर्थ प्रकाश फरसेवाले, राधेश्याम सिंह, पंडित हरिलाल दुबे, राज कुमार दुबे, विवेक कुमार पांडेय, भिरगुनन्दन पांडेय, ब्रजेश पांडेय, डॉ. आदित्य नारायण त्रिपाठी, रेणु त्रिपाठी, डॉ. राम तेज पांडेय, मनोज तिवारी, डॉ. अरबिंद तिवारी, डॉ. रामतेज पांडेय, दीपांशु दुबे, श्रीकांत पाठक, वैद ईश्वर चंद पांडेय, वैद आनन्द कुमार तिवारी आदि पदाधिकारी सम्मलित थे।

Share this:

Latest Updates