Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 14 अप्रैल 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 14 अप्रैल 2025 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

Rashifal 14 अप्रैल 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 14 अप्रैल 2025 को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल

14 अप्रैल 2025 यानी सोमवार का पंचांग

बैशाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। प्रतिपदा तिथि 08:25 AM तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र स्वाति 12:13 AM तक उपरांत विशाखा। वज्र योग 10:38 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग। करण कौलव 08:25 AM तक, बाद तैतिल 09:41 PM तक, बाद गर। 14 अप्रैल सोमवार को राहु 07:44 AM से 09:19 AM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

14 अप्रैल 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आपकी कुछ पोषित इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं। आपका पारिवारिक-जीवन आरामदायक परिवेश से खुश रहेगा और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। आप सामाजिक समारोहों में आकर्षण का केंद्र होंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज यात्रा का आयोजन सफल नहीं होगा। कलाकारों, कारीगरों और लेखकों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। पिता की सेहत टेंशन देगी। छोटे भाई-बहन से कहासुनी हो सकती है। दफ्तर में ज्यादा वक्त बिताना घरेलू मोर्चे पर दिक्कत खड़ी कर सकता है। व्यक्तियों पर भरोसा करना बंद कर दें, क्योंकि वे आपकी बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हैं। निवेश आपकी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज वित्तीय मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय टाला जाना शुभ रहेगा। अपने पारिवारिक और व्यावासायिक जीवन को मिश्रित करने से बचें। अविवाहितों के लिए आज एक नवीन रिश्ते का आरंभ संभव है। बुजुर्ग और बच्चे आपसे अधिक ध्यान और सहयोग की अपेक्षा रखेंगें। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। सांसारिक मामले और वित्तीय उलझनों का थोड़े ही प्रयास से हल संभव है। पारिवारिक सन्दर्भ, परिवार के सदस्यों के प्रति देखभाल और जिम्मेदार रवैया बेहतर समन्वय और समझ लाने में मदद करेगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : हनुमानजी की कृपा से बिगड़े रुके काम तेजी से बनेंगे। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। ड्राइविंग करते समय पूरी सावधानी बरतें। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कोई नया कार्य शुरू होने के योग है। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में बाधाएं आएंगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का पदार्पण हो सकता है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज आप शत्रुओं को समूल नष्ट करने में सक्षम होंगे। कोई पुराना विवाद समाप्त होगा और परिणाम आपके पक्ष में होने की पूरी सम्भावना है। परन्तु समय अनुकूल होने के बावजूद शत्रु लगातार पनपेंगे और परेशान करेंगे। आपके अंदर कुछ उतावलापन और उग्रता जन्म लेगी। आपको इस पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नए प्रयोग या कुछ अधिक धन लगाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय बेहतर है। नौकरी तलाशने वालों को कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। शीघ्र गुस्सा आएगा जो किसी झगड़े का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। सरकारी काम में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों से मान प्रतिष्ठा में लाभ होगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : विदेश यात्रा से आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के ऊपर बेफिज़ूल का खर्चा ना करें और ना ही बच्चों की अनचाही मांगों को पूरा करें। जो लोग सरकारी नौकरी, मीडिया या ऐसे किसी चीज़ से जुड़े हुए हैं यह उनके लिए स्वर्णिम समय है। आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्य आपकी भावनाओं की कद्र करेंगें। आप किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। आप अपनी प्यार भरी ज़िन्दगी में खुश रहेंगे। आप आपने प्रियतम के साथ विशेष पल बिताएंगे।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फीट एण्ड फाईन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज कार्यों में व्यस्तता रहेगी। इच्छाशक्ति की कमी आपको भावनात्मक और मानसिक परेशानियों में फंसा सकती है। नौकरी में आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलेगा और यह दूसरों को आश्चर्यचकित कर सकता है। खेलों में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपसी विवादों से बचना ही हितकर रहेगा। शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा, हालाँकि आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates