Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जायेगी : हेमन्त

जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जायेगी : हेमन्त


▪︎ मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया, कहा – परिजनों के साथ सरकार सदैव खड़ी रहेगी

Ranchi News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद के शोक संतप्त परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय  पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को नमन किया।

शहीद के परिजनों के साथ सरकार हमेशा खड़ी रहेगी

मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि एक जवान का शहीद होना काफी दु:खद है। ऐसी कोई भी घटना किसी भी परिवार के लिए काफी पीड़ादायक होती है। उन्होंने शहीद के शोकाकुल परिजनों की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा, ‘दु:ख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। सरकार सहयोग   के लिए सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी।’

नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन दिन-ब-दिन हो रह मजबूत
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के लिए उग्रवाद एक ड़ी समस्या थी। लेकिन, सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उग्रवाद का सफाया अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उग्रवादियों के खिलाफ operation में हमारे कई जवान भी शहीद हुए हैं, लेकिन उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी । आज जो थोड़े बहुत उग्रवादी रह गये हैं, वे हताशा में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, उनकी यह मंशा भी नाकाम साबित हो रही है। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का आॅपरेशन लगातार मजबूत और सफल हो रहा है। उग्रवादी घटनाएं अब अंतिम सांसें गिन रही हैं।

खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड स्थित कांटी पोड़हा टोली के रहनेवाले थे शहीद सुनील धान
गये थे।

Share this:

Latest Updates