Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cannes 2022 : कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी त्रिधा चौधरी, पहले से दीपिका, ऐश्वर्या, पूजा और अन्य…

Cannes 2022 : कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेंगी त्रिधा चौधरी, पहले से दीपिका, ऐश्वर्या, पूजा और अन्य…

Cannes 2022 : कान फिल्म फेस्टिवल को शुरू हुए दो दिन बीत चुके हैं। यह धीरे-धीरे अपने पूरे रंग में आ रहा है। इस फेस्टिवल में भारत का नेतृत्व करने के लिए पहले से ही देश के सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। इनमें एआर रहमान से लेकर दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, पूजा हेगड़े,हिना खान तक शामिल हैं। अब खबर आ रही है कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ से पॉपुलर हुईं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी कान में शिरकत करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद त्रिधा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। 

इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन फॉलोअर्स

आश्रम’ फेम त्रिधा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा,”क्या आप मेरे कान 2022 के लुक को देखने के लिए उत्सुक हैं? हां या ना ???” अपने फैंस से ऐसा सवाल पूछकर उन्होंने यूजर्स के दिलों में उनके लुक को लेकर एक्साइटमेट बढ़ा दी है। उनके फैंस उनकी पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी इस उत्सुकता को दिखा रहे हैं। इस पोस्ट को 27 हजार से अधिक फैंस ने लाइक किया है। बता दें कि त्रिधा के फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन हैं।

Share this:

Latest Updates