Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इन हिट गानों ने ऐसा मचाया धमाल कि…

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इन हिट गानों ने ऐसा मचाया धमाल कि…

Bhojpuri (भोजपुरी) सिनेमा जगत में खेसारी लाल यादव को कौन नहीं जानता। एक्टिंग से लेकर गाना गाने में धमाल मचाए रहते हैं। बेशक एक अभिनेता होने के साथ ही खेसारी भोजपुरी के अच्छे गायक भी हैं। लोगों को उनकी फिल्मों के साथ ही गाने भी खूब पसंद आते हैं। उनका हर एक गाना रिलीज होने के बाद तेजी से वायरल होता है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में और सफल गाने दिए हैं। आजकल उनके पांच सफल गीतो ने धमाल मचा कर रखा है। मानते हैं इनकी तो यहां जानते हैं उनके पांच हिट सॉन्ग, जिनपर लोग पार्टियों में जमकर डांस करते नजर आते हैं। अगर आप भी भोजपुरी के फैन हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में इन गानों को शामिल कर सकते हैं।

खेसारी लाल के हिट गाने

खेसारी लाल और शिल्पी राज यादव का गाया गाना ‘ले ले आई कोका कोला ‘ लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने में पति पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक दिखाई गई है। वीडियो में खेसारी अपनी नाराज पत्नी को मनाते हुए दिखे थे। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। रिलीज होते ही ये गाना छा गया था। खेसारी लाल और रितेश पांडे का सॉन्ग ‘लवंडिया लंदन’ से लाएंगे, लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ था। लोगों पर इस गाने का खूब खुमार देखने को मिला था और सोशल मीडिया पर भी इस गाने की रील जबरदस्त तरीके से वायरल हुईं थी।

‘सज के, संवर के’ को भी खूब किया गया पसंद 

काजल राघवानी और खेसारी लाल का गाना ‘सज के संवर के’ भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने की लोकेशन को भी काफी अच्छा दिखाया गया है। ये खेसारी के हिट सॉन्ग में से एक है। खेसारी लाल यादव का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सईयां जी सबर करी’ रिलीज होते ही छा गया था। लोगों को ये गाना खूब पसंद आया और कुछ ही दिनों में इसके व्यूज लाखों से भी ऊपर चले गए थे।  दो घूंट रिलीज होते ही जबरदस्त हिट हुआ था। उनके साथ इस गाने में नम्रता मल्ला दिखाई दीं थीं। जिनकी अदाएं देख कर फैंस दीवाने गए गए थे।

Share this:

Latest Updates