Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

▪︎ वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन


Kolkata News: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिÞले के समशेरगंज इलाके में हुई हिंसा के दौरान एक पिता और उसके बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतकों की पहचान हरगोबिंद दास और उनके बेटे चंदन दास के रूप में हुई थी।
बीते सप्ताह पूरे मुर्शिदाबाद जिÞले में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। इसी दौरान समशेरगंज में यह हत्या हुई थी, जिसने हालात को और गम्भीर बना दिया था।
दक्षिण बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुप्रतिम सरकार ने मंगलवार को बताया कि हत्या के मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक को सोमवार देर रात बिरभूम जिले के मुराराई इलाके से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को मंगलवार सुबह मुर्शिदाबाद के सुत्ती से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। बताया गया है कि दोनों आरोपित आपस में चचेरे भाई हैं।
दोनों आरोपितों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अभियोजन पक्ष पुलिस हिरासत की मांग की है।
मुर्शिदाबाद के जंगीपुर, समशेरगंज, धूलियान और सूती जैसे संवेदनशील इलाकों में मंगलवार सुबह से हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। यह दिन बंगाली नववर्ष की शुरुआत के साथ ही आया है, जिससे कई दुकानों ने एक सप्ताह बाद अपने शटर खोले। हालांकि, सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही अभी सामान्य से काफी कम है।
केन्द्रीय सशस्त्र बल और राज्य पुलिस के जवान इलाके में लगातार रूट मार्च कर रहे हैं। वहीं, इंटरनेट सेवाएं अब भी मुर्शिदाबाद के साथ-साथ मालदा और बीरभूम जिÞलों के कुछ हिस्सों में निलम्बित हैं।
पुलिस के अनुसार, हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों में अब तक 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाये हुए है।

Share this:

Latest Updates