Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्र-राज्य सम्बन्धों की मजबूती की सम्भावना तलाशने मुख्यमंत्री स्टालिन ने गठित की कमेटी

केन्द्र-राज्य सम्बन्धों की मजबूती की सम्भावना तलाशने मुख्यमंत्री स्टालिन ने गठित की कमेटी


Chennai News: केन्द्र और राज्य सरकार के बीच संबंधों की मजबूती की संभावना तलाशने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब राज्यपाल के साथ राज्य सरकार का गम्भीर टकराव चल रहा है।
मुख्यमंत्री स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में केन्द्र-राज्य सम्बन्धों को बेहतर बनाने और शिक्षा जैसे विषयों को राज्य सूची में वापस लाने के मुद्दे की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक सम्बन्ध बनाये रखने के महत्त्व पर जोर देते हुए राज्यों की स्वायत्तता की रक्षा की बात की।

राज्य और केन्द्र सरकार के बीच सम्बन्धों को मजबूत करने के लिए यह समिति सिफारिशें देगी


तमिलनाडु राज्य विधानसभा को सम्बोधित करते हुए स्टालिन ने कहा, ‘राज्य और केन्द्र सरकार के बीच सम्बन्धों को मजबूत करने के लिए यह समिति सिफारिशें देगी। स्टालिन के इस कदम का उद्देश्य राज्य को अधिक अधिकार सम्पन्न बनाते हुए केन्द्र के साथ सम्बन्धों को मजबूत करना है। समिति में कानूनी विशेषज्ञ और अनुभवी प्रशासक शामिल होंगे। इसके अधिदेश में केन्द्र-राज्य सम्बन्धों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण, संघर्ष के क्षेत्रों की पहचान तथा अधिक सामंजस्यपूर्ण और सहयोगात्मक ढांचे को बढ़ावा देने के लिए उपायों की सिफारिश किया जाना शामिल है।

Share this:

Latest Updates