गैर इरादतन हत्या के मामले में 12 जुलाई 2024 से जेल में थे बंद, बाथरूम में पैर फिसलने से गिरने की वजह से मौत की आशंका
Raebareli news : जिला कारागार में एक 76 वर्षीय बंदी बसंत लाल चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना लगभग दोपहर 11 बजे के आस पास की बताई जा रही है। वह गैर इरादतन हत्या के मामले में 12 जुलाई 2024 से जेल में बंद थे। जेल अधीक्षक के अनुसार, बाथरूम में पैर फिसलने से गिरने की वजह से मौत की आशंका है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव को मर्चुरी वार्ड में भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।



