Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

World Liver Day: जब आपका लीवर स्वस्थ, तब आपका जीवन स्वस्थ: डॉ अंतरिक्ष

World Liver Day: जब आपका लीवर स्वस्थ, तब आपका जीवन स्वस्थ: डॉ अंतरिक्ष

▪︎ वर्ल्ड लिवर डे पर विशेषज्ञ से विशेष बातचीत

Health News: आज पेट से संबंधी बीमारी आम होती जा रही है। आमलोगों की जीवन शैली में आए बदलाव का सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ रहा है। जिसकी गड़बड़ी की वजह से लोग कई अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आज विश्व लीवर डे के अवसर पर हमने भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरीय गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ अंतरिक्ष कुमार से पेट से जुड़ी परेशानियों के विषय में बात की।

डॉ अंतरिक्ष से हमारा पहला सवाल लीवर से जुड़ी आम बीमारी से था । उन्होंने कहा कि आज के समय में लिवर से जुड़ी कई आम बीमारी देखने को मिलती है, जैसे की फैटी लिवर रोग, हेपेटाइटिस बी एंड सी, अल्कोहलिक लिवर रोग और सिरोसिस। इनमें फैटी लीवर की समस्या तो बदली हुई जीवनशैली और अस्वस्थ्यकर भोजन (Unhealthy Food) की वजह से बहुत तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय रहते इसका इलाज न हो पाता है तब इससे लीवर खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, लिवर सम्बन्धी परेशानी से निजात पाएं

आम आदमी को अपने लीवर को स्वस्थ रखने के विषय मे उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए । डॉ अंतरिक्ष के अनुसार स्वस्थ लीवर के लिए अपनी जीवनशैली की कुछ महत्वपूर्ण आदतें अपनानी चाहिए:

▪︎ संतुलित आहार – तेल-मसाले कम, ताजे फल और सब्जियां ज्यादा।

▪︎ नियमित व्यायाम – कम से कम प्रतिदिन 30 मिनट का व्यायाम अनिवार्य रूप से करना चाहिए ।▪︎ शराब से परहेज करना चाहिए

▪︎ टीकाकरण – हेपेटाइटिस बी का टीका लेना जरूरी है।

▪︎ नियमित स्वास्थ्य जांच– विशेष रूप से अगर आपको मधुमेह, मोटापा या लीवर से संबंधी कोई फैमिली हिस्ट्री हो तब यह बेहद जरूरी हो जाता है।

भगवान महावीर मेडिका में उपलब्ध है उत्कृष्ट सुविधाएं

जब हमने उनसे भगवान महावीर मेडिका हॉस्पिटल में लीवर से जुड़ी बीमारी के उपचार से संबंधित सुविधाएं से जुड़े सवाल किए। उन्होंने बताया कि हमारे अस्पताल में लीवर से जुड़ी हर तरह के उन्नत उपचार और जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जैसे – लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, फाइब्रोस्कैन, एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, लिवर बायोप्सी और अगर जरूरी हो तो आईसीयू सपोर्ट और मल्टी-डिसिप्लिनरी केयर भी दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पास अनुभवी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी टीम है जो रोगियों का बेहतर देखभाल करती है।

लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो बिना शोर किए काम करता है

वर्ल्ड लिवर डे पर आम लोगों के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लिवर की सेहत को नजरअंदाज न करें। लिवर एक ऐसा ऑर्गन है जो बिना शोर किए काम करता है – जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक वह डैमेज हो चुका होता है। इसलिए अपने लिवर को डैमेज होने से बचाव पर विशेष ध्यान दें, समय पर परीक्षण करवाएं और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। आपका लीवर स्वस्थ तो आपका जीवन स्वस्थ!

Share this:

Latest Updates