Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, इसके बाद नाम बदल कर इस युवक ने किशोरी से की शादी, बवाल मचा तो…

पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, इसके बाद नाम बदल कर इस युवक ने किशोरी से की शादी, बवाल मचा तो…

Jharkhand (झारखंड) के लोहरदगा में 18 जून को नाम बदलकर किशोरी से विवाह रचाने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपी फरहान अयोध्या जिला मुख्यालय के उर्दू बाजार स्थित स्वर्गद्वार का निवासी है। 

युवक के अनुसार, लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी। एक साल की दोस्ती के बाद छह महीने पहले उसने खूंटी जिले के एक मंदिर में विशाल नाम से लड़की से विवाह रचाया है।

खूंटी जिले की है लड़की

लड़की खूंटी जिले की ही है और हाल में अपनी मां के साथ लोहरदगा शहर में आकर रह रही थी। उसकी मां मेहनत-मजदूरी कर घर चलाती है। फरहान ने बताया कि अपनी प्रेमिका से मिलने लखनऊ से वह चार बार हवाई जहाज से रांची आ चुका है। 18 जून को भी वह लड़की से मिलने आया था। यहां आकर उसे घुमाने अजय उद्यान ले गया था जहां लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

उद्यान में अश्लील हरकत कर रहे थे दोनों

दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और किशोरी उद्यान में अश्लील हरकत कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई। लड़की के आधार कार्ड से उसके नाबालिग होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच की मांग की है। लोहरदगा पुलिस ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। लड़की के नाबालिग होने पर युवक पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates