Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गुलगुलिया समुदाय के प्रत्येक घर में गुलगुलिया विद्यालय की शाखा खोली जाएगी : अनिल पांडेय

गुलगुलिया समुदाय के प्रत्येक घर में गुलगुलिया विद्यालय की शाखा खोली जाएगी : अनिल पांडेय

Dhanbad News : प्रत्येक झोपड़ीनुमा घर में गुलगुलिया विद्यालय की शाखा योजना का शुभारंभ हुआ। इस  अवसर पर गुलगुलिया विद्यालय के संस्थापक अनिल पाण्डेय ने  

कहा कि गुलगुलिया समुदाय के वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले स्कूल गुलगुलिया विद्यालय को  असामाजिक तत्वों ने ध्वस्त कर दिया है । यह विद्यालय झरिया गुलगुलिया बस्ती में स्थित है। इसका पुनर्निर्माण किया जा किया जाना है ।तबतक के लिए गुलगुलिया समुदाय के प्रत्येक घर में गुलगुलिया विद्यालय की शाखा खोली जाएगी।  आज गुलगुलिया बस्ती झरिया में प्रथम शाखा खोली गई।  इस योजना के तहत संबंधित बच्चों को शिक्षा संबंधित सारी सुविधाएं गुलगुलिया विद्यालय द्वारा प्रदान किया जाएगा।  विद्यालय की इस शाखा में चार बच्चियां हैं। उनमें से तीन के. सी . गर्ल्स स्कूल झरिया जाती हैं और बाद के समय में गुलगुलिया विद्यालय प्रबंधन द्वारा इनके लिए शिक्षा संबंधी सभी व्यवस्था की जाती है। जिस भी गुलगुलिया परिवार के बच्चे पढ़ेंगे, उनके घर में ही गुलगुलिया विद्यालय की शाखा खोली जाएगी।

Share this:

Latest Updates