Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 16 तीर्थयात्रियों की मौत

शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 16 तीर्थयात्रियों की मौत

Jammu and Kashmir news : जम्मू जिले के अखनूर के चोकी चोरा इलाके के तंगली मोड़ में शिव खोड़ी मंदिर जा रही यूपी की एक बस गहरी खाई में गिर गयी, जिसमें 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर चोकी चोरा इलाके में तंगली मोड़ के पास एक बस (यूपी 86ईसी 4078) चालक के नियंत्रण खो देने के बाद सड़क से फिसल कर पास की 150 गहरी फीट गहरी खाई में गिर गयी। इससे 16 यात्रियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों को उप जिला अस्पताल अखनूर ले जाया गया है, जहां से गम्भीर रूप से घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

Share this:

Latest Updates