Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद में CISF की बहाली के दौरान दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी ने तोड़ा दम…

धनबाद में CISF की बहाली के दौरान दौड़ लगाते समय अभ्यर्थी ने तोड़ा दम…

Dhanbad news : किसी भी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा में शारीरिक जांच के दौरान किसी अभ्यर्थी का जान जाना अत्यंत दुखद है। आपको याद होगा, कुछ समय पहले ही झारखंड में उत्पाद सिपाही की बहाली में दौड़ लगाने के दौरान कई अभ्यर्थियों की जान चली गई थी। अब सीआईएसफ की बहाली में शुक्रवार को दौड़ते समय एक अभ्यर्थी की जान जाने की खबर आई है।

डाल्टनगंज का था अभ्यर्थी

जानकारी के अनुसार, सरायढेला स्थित कोयला नगर में सीआईएसएफ की शारीरिक परीक्षा चल रही थी। डाल्टनगंज के कर्म देव कुमार सीआईएसएफ की शारीरिक परीक्षा में शामिल हुआ थे। दौड़ के बाद मेडिकल के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे आनन फानन में एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसके परिजन अस्पताल पहुंचे शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गए। मौत की जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है। दो बहनें रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। मां का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

Share this:

Latest Updates