Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

VIDEO: शादी में दिखा ‘तमंचे पर डिस्को’, लड़की ने हवा में लहराई पिस्तौल और…

VIDEO: शादी में दिखा ‘तमंचे पर डिस्को’, लड़की ने हवा में लहराई पिस्तौल और…

बिहार के नालंदा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए. शादी समारोह में बार बालाएं स्टेज पर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं. सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसके हाथों में एक नहीं बल्कि दो तंमचे होते हैं. भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए लड़की ने स्टेज पर कई बार तमंचा लहराया. इस दौरान कई अन्य युवक भी उस लड़की के साथ डांस कर रहे होते हैं. फिलहाल, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव का बताया जा रहा है.

शादी में बार बाला ने तमंचा लेकर किया डांस
स्थानीय लोगों की माने तो यह मामला इसी महीने 13 अप्रैल का है, जब गांव में चेला पासवास ने बेटी की शादी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान बार बालाओं को भी बुलाया गया था. जैसा कि हम वायरल होने वाले वीडियो में देख सकते हैं कि डांस करते वक्त एक बार बाला ने हाथ में तमंचा लिया हुआ है.

वहीं उसके साथ कुछ लोग डांस कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर पांच राउंड फायरिंग भी की गई थी. स्टेज पर मौजूद शख्स, जो बार बाला के साथ ठुमका लगा रहा है; वह चेला पासवान का बेटा पिंटू कुमार है.मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिल गई है और अब इस पर छानबीन शुरू कर दी है.

भोजपुरी गाने पर डांस करते वक्त वीडियो हुआ वायरल
तमंचा लेकर नाच रही बार बाला का वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. लड़की ने भोजपुरी सॉन्ग ‘सीधे राइफल के नोक पर टंगा जाइवा’ पर राइफल दिखाते हुए डांस किया. बताते चले कि बिहार में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई मामले आ चुके हैं. इस वीडियो को यूजर्स अब ‘तमंचे पर डिस्को’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं. अवैध हथियार पहले भी कैमरे में कैद हो चुके हैं. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.

Share this:

Latest Updates