Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह आदमी है या हैवान : 4 बच्चों के बाप ने पहले लड़की को फंसाया प्यार के जाल में, फिर बना दिया कॉलगर्ल, उसके बाद…

यह आदमी है या हैवान : 4 बच्चों के बाप ने पहले लड़की को फंसाया प्यार के जाल में, फिर बना दिया कॉलगर्ल, उसके बाद…

बहुत सही कहा गया है कि इंसान में ही भगवान और हैवान दोनों का वास होता है। इंसान ऊपर उठा तो भगवान सरीखा बन गया और नीचे गिरा तो हैवान। ऐसा ही एक आदमी के हैवान बनने का मामला बिहार के गया से आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 4 बच्चों के बाप ने शादी का झांसा देकर पहले एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का वादा किया। फिर उसे कॉलगर्ल बनने पर मजबूर कर दिया। आरोपी पीड़िता को जबरन पटना, रांची और मुंबई भेजता था। तंग आकर लड़की ने केस दर्ज कराया है। आरोपी का नाम है मोहम्मद अयूब खान।  पीड़िता का कहना है कि प्यार में धोखा खाकर और वेश्यावृत्ति में फंसने के बाद उसने किसी तरह इससे निकलने का फैसला किया।

पीड़िता के पति को भेजी फोटो

धोखा खाने के बाद पीड़िता ने दूसरे लड़के से शादी कर ली और जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उसका एक्स बॉयफ्रेंड अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो पीड़िता को दोबारा पेशे में आने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। जब पीड़िता ने मना किया तो उसने उसके पति को फोटो भेजने की धमकी दी, फिर उसने उसकी अश्लील तस्वीर पति को भेज दी।

पीड़िता और उसके पति को परेशान करता रहा हैवान

पूर्व प्रेमी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता इमामगंज महिला थाने पहुंची और फिर SSP कार्यालय में मामला भी दर्ज कराया। इसके बाद भी आरोपी ने लड़की को तंग करना नहीं छोड़ा। वो लड़की और उसके पति को परेशान करता रहा। आरोपी उसकी शादी तुड़वाना चाहता था। इस बार पीड़िता ने अपने पूर्व प्रेमी को सबक सिखाने की ठानी। आरोपी ने लड़की को कॉल कर बोधगया के एक होटल में मिलने बुलाया। लड़की मिलने को तैयार हो गई, लेकिन आने से पहले उसने सारा मामला अपने जान-पहचान के कुछ लोगों को बता दिया। फिर वो होटल पहुंची और एक्स प्रेमी को खूब पीटा। होटल में पहले से मौजूद उसके परिचितों ने भी आरोपी को जमकर मारा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस तरह हैवानियत का बुरा रिजल्ट सामने आया।

Share this:

Latest Updates