Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टुसू परब पर निकली भव्‍य शोभायात्रा, दिखी झारखंडी संस्‍कृति की झलक

टुसू परब पर निकली भव्‍य शोभायात्रा, दिखी झारखंडी संस्‍कृति की झलक

Dhanbad news : बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से मंगलवार को धनबाद में डहरे टुसु परब का भव्य आयोजन किया गया। सरायढेला दुर्गा मंडप थान से  शोभायात्रा निकली। इस शोभायात्रा में लोग झूमते नजर आए। महिलाएं, बच्चे, युवतियां टुसु गीत पर नृत्य कर रहे थे।डहरे टुसु परब पर निकाली गयी शोभायात्रा रणधीर वर्मा चौक पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष बच्चे सभी टुसु गीत पर जमकर नृत्य किया। सभी ने अपने उत्साह और उमंग के बीच इस शोभायात्रा को यादगार, आनंदमय बना दिया ।शोभायात्रा में शामिल जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने बताया कि अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने रखने और अपनी संस्कृति पर गौरवान्वित होने के लिए यह डहरे टुसु परब आयोजित है। पिछले तीन वर्षो से लगातार यह आयोजन होते आ रहा है।

IMG 20241231 WA0017

हमारी पहचान किसानी से है और हमारा मूल कार्य अनाज उपजाना है।हमें अपने आने वाली पीढ़ी को यह बताना है कि हम अपनी संस्कृति को कैसे बचा सकते हैं।

Share this:

Latest Updates