Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शोपियां में मारे गये आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

शोपियां में मारे गये आतंकियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

Shopian : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 13 मई को ‘आपरेशन केलर‘ के दौरान मारे गये लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। इनके पास से कई राइफलें, ग्रेनेड और गोला-बारूद के साथ-साथ उनके बैग और पर्स बरामद हुए हैं।

आपरेशन सिन्दूर‘ के तहत भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों के खिलाफ ‘आॅपरेशन केलर‘ चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शोकल केलर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया एजेंसियों की जानकारी के आधार पर 13 मई को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। भीषण गोलीबारी के दौरान टीआरएफ के स्थानीय कमांडर सहित तीन कट्टर आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया।

सेना ने एक बयान में कहा कि ये तीनों क्षेत्र में हाल की आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। आॅपरेशन के दौरान बरामद वस्तुओं में एके सीरीज की राइफलें, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री शामिल हैं। सेना नें कहा कि इस आॅपरेशन की सफलता सभी सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बीच उत्कृष्ट तालमेल का परिणाम है। भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के अपने मिशन में अडिग है। शांति को बाधित करने के हर प्रयास का निर्णायक और अथक बल से जवाब दिया जायेगा।

पहलगाम हमले के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के जिन 14 आतंकियों की सूची जारी की गयी थी, उनमें से तीन को सुरक्षाबलोंने मुठभेड़ के दौरान 13 मई को मार गिराया है। हिट लिस्ट में अब 13 आतंकी बचे हैं। इन आतंकियों को भी इनके अंजाम तक पहुंचाने के लिए सरगर्मी से तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार बचे 11 आतंकवादियों में से तीन हिज्बुल के, पांच लश्कर के और तीन जैश के हैं। इनमें हिज्बुल मुजाहिदीन का ए प्लस कैटेगरी का चीफ आॅपरेशनल कमांडर जुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा, लश्कर का ए प्लस कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर सोपोर का आदिल रहमान और जैश का सी कैटेगरी का डिस्ट्रिक्ट कमांडर अवंतीपोरा का आसिफ अहमद शामिल है।

Share this:

Latest Updates