Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रागिनी सिंह के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

रागिनी सिंह के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने फूल माला पहनाकर किया स्वागत

Dhanbad News : झरिया कतरास मोड से भाजपा का विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व विधायक रागिनी सिंह कर रही थी। भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग इस जुलूस में शामिल हुए। वही विधि व्यवस्था को लेकर झरिया थाना पुलिस हर चौक चौराहों में तैनात रही। रागिनी सिंह का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रागिनी सिंह भी सभी लोगों पर फूल बरसाई । जुलूस कतरास मोड़ होते हुए लक्ष्मनिया मोड, सब्जी पट्टी, बाटा मोड, चार नंबर, इंदिरा चौक, भागा, फुसबंगला होते हुए सुदामडीह तक पहुंचा।

IMG 20241126 WA0000 1

झरिया की समस्या मेरी समस्या : रागिनी सिंह

रागिनी सिंह ने कहा झरिया की समस्या मेरी समस्या है। लोगों ने जिस विश्वास से मुझे जिताया है। उसपर खरी उतरूंगी। सिद्धार्थ गौतम, मिनी सिद्धार्थ गौतम, सताक्षी सिंह, किरण सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य विजय जुलूस में वाहन पर खड़े होकर लोगों का अभिनंदन कर रहे थे। वही डीजे की धुन में कई महिला कार्यकर्ता नाचते हुए चल रही थी। मौके पर बप्पी बाउरी, राजकिशोर जेना, दिलीप भारती, स्वरूप भट्टाचार्य, तरुण राय, अवधेश साव, अर्जुन निषाद, अजय कुमार दास, बच्चा गिरी, अशोक साहू, विष्णु त्रिपाठी, सुमन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates