Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुकमा में माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

सुकमा में माओवादियों के   ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक  बरामद

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग माओवादियों के ठिकाने मरकनगुड़ा और मेटागुड़ा जंगल की पहाड़ी से भारी मात्रा में डम्प बन्दूक आदि हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। यह कैम्प दुलेड अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों के छिपाये हुए छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री की बरामदगी हुई है।
सुक्रमा की एसपी किरण चव्हाण ने रविवार को बताया कि सुकमा जिले के नक्सल उन्मूलन अभियान तहत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को जिला पुलिस बल, सुरक्षा बलों व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत दुलेड कैम्प के मरकनगुड़ा जंगल क्षेत्र में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान शनिवार को लगभग 08 बजे ग्राम मरकनगुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपा कर रखी छह भरमार बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित हैं। सभी पार्टियां अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।
इसी क्रम में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शनिवार को ही जिला पुलिस बल, 203 कोबरा वाहिनी, डी/कॉय एवं वायपी/131 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना चिंतागुफा अंतर्गत नवीन कैम्प मेंट्टागुडा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान लगभग 11:30 बजे ग्राम मेटागुड़ा के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छिपाये हुए तीन बन्दूक हथियार, बीजीएल सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया गया। सभी पार्टियां अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।

कैम्प दुलेड अंतर्गत नक्सलियों से बरामद सामग्रियों का विवरण

भरमार (सिंगल बैरल) छह, बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) 18 (लाइव), एमीटर एक, डेटोनेटर छह, बेल्ट 01, स्लिंग एक, बेल्ट (काला) – एक, वर्दी (काला) – एक, पिट्ठू (बैकपैक) – दो, पाउच – दो, बैटरी चार्जर – एक, सेमीकंडक्टर सर्किट – दो, बीजीएल कार्ट्रिज – नौ, लोहे के छर्रे, सोल्डरिंग वायर, नक्सल साहित्य, दवाइयां, कोडेक्स वायर (20 सेमी) 10 नॉट के साथ एंटीना उपकरण बरामद आदि बरामद हुए।

नवीन कैम्प मेटागुड़ा अंतर्गत नक्सलियों से बरामद सामग्रियां

12 बोर राइफल – दो, कंट्री मेड राइफल – एक, नॉटेड कॉर्डेक्स वायर – 0.5 मीटर, सेफ्टी फ्यूज – 08 मीटर, बीजीएल राउंड दो, कारतूस (कंट्री मेड) 10 नग, देसी डेटोनेटर – 06 , गन पाउडर -100 ग्राम 9. देसी बम एक, गोला बारूद पाउच – दो, कॉम्बैट पिट्ठू – एक, आयरन एंगल 50, स्टील पाइप (बीजीएल मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल लंबाई 02 फीट) – एक, यू टाइप आयरन एंगल-30, दो पिन इलेक्ट्रिक सॉकेट -20, सिविल ड्रेस-एक जोड़ा, नक्सल झंडा – एक बरामद हुआ है।

00000000000000000000

Share this:

Latest Updates