Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद की बाइक डिक्की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

धनबाद की बाइक डिक्की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

Dhanbad news:  धनबाद जिला के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी मोड़ के पास देव परिसर कॉलोनी स्थित डिक्की फैक्ट्री में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग किस कारण लगी और कैसे लगी। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद  बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग को बरवाअड्डा पुलिस ने ही घटना की जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री के चारों ओर आग लगी होने के कारण लगभग तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक फैक्ट्री के अंदर रखी मशीनें, हेलमेट, डिक्की आदि जल कर राख हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक श्रवण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Share this:

Latest Updates