Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

A MATTER OF PRIDE FOR JHARKHAND : यात्रियों की संतुष्टि मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को देश में दूसरा स्थान

A MATTER OF PRIDE FOR JHARKHAND :  यात्रियों की संतुष्टि मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची को देश में दूसरा स्थान

झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों ने इसे बेहतर बताया है। हवाई यात्रियों की संतुष्टि के मामले में यात्रियों ने यहां उपलब्ध सेवाओं को शानदार बताते हुए अच्छे अंक दिए हैं। यह सर्वे देशभर के एयरपोर्ट पर कराए गए थे। अब इसकी रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों की संतुष्टि के पैमाने पर रांची एयरपोर्ट देश में दूसरा स्थान रखता है।

रांची एयरपोर्ट को 4.97 अंक मिले

हाल ही में जारी इस सर्व रिपोर्ट के अनुसार भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को 4.97 अंक मिला है। वहीं, राउंड-1 में इस एयरपोर्ट को 4.84 अंक दिया गया था। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस पर गर्व जताते हुए कहा कि लगातार यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। यहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं से यात्री काफी खुश हैं। एयरपोर्ट परिसर में साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा और चेक-इन टाइम पहले की तुलना में अब काफी बेहतर हो गया है। आने वाले दिनों में यहां यात्रियों के लिए कई और सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसकी लगातार कवायद जारी है।

33 मानकों पर कराया गया था सर्वे

रांची एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक 33 मानकों पर सर्वे कराया गया था। इस दौरान यात्रियों से फीडबैक लिया गया। यात्रियों के अनुसार ओवरआल संतुष्टि के मामले में रांची एयरपोर्ट बेहतर है। यात्रियों ने इसके लिए 4.98 रेटिंग दी है।यह रेटिंग पिछली तिमाही से .35 प्रतिशत अधिक है। वर्ल्ड औसत में इस एयरपोर्ट की रेटिंग 4.26 रही। गत तिमाही में यह महज 4.22 प्रतिशत ही थी। अब ग्राहक संतुष्टि के मामले में भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को दूसरा स्थान मिला है। झारखंड के लिए यह गौरव की बात है। एयरपोर्ट के कर्मचारी इस उपलब्धि से बेहद प्रसन्न हैं।

त्रिचि एयरपोर्ट नंबर वन

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक देश के 68 एयरपोर्ट पर यह सर्वे कराया गया था। 4.98 अंक लाकर त्रिचि एयरपोर्ट नंबर वन स्थान पर रहा। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची 4.97 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 4.97 अंक प्राप्त कर कालीकट एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा, जबकि चौथे नंबर पर उदयपुर एयरपोर्ट रहा। इसी तरह रायपुर एयरपोर्ट को पांचवां स्थान मिला है।

हर दिन रांची एयरपोर्ट से 28 विमान भर रहे उड़ान

गौरतलब है कि ग्राहक संतुष्टि सर्वे के लिए 22 प्रश्न तय किए गए थे। इन प्रश्नों का उत्तर यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को देना था। यात्रियों ने अपनी राय से रांची के इस एयरपोर्ट को नंबर टू बना दिया। यह सवाल यहां उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं से संबंधित थे।
रांची एयरपोर्ट से इस समय हर दिन 28 विमान उड़ान भर रहे हैं। इतना ही नहीं यहां से हर दिन 6500 यात्री यात्रा कर रहे हैं। पहले की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। कोरोना काल में विमान परिचालन ठप रहने से यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। अब जबकि सबकुछ खुल चुका है, यहां भी रौनक लौट आई है।

Share this:

Latest Updates