– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

बिहार में सुपौल में देश के सबसे लम्बे निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक की मौत, नौ घायल

5525000e 955a 4b97 ab56 49b8c0db30f5

Share this:

Part of the country’s longest under- construction bridge collapsed in Supaul, Bihar, one dead, nine injure, Bihar news, Supaul News, Patna news : बिहार में सुपौल जिले के बकौर में भारत माला परियोजना के तहत बन रहे देश के सबसे लंबे पुल के तीन गार्टर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये। सुपौल के डीएम ने बताया कि घटना सुबह साढ़े 07 बजे की है। इस हादसे में 09 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हुई है। मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जायेगा। घायलों की भी मदद की जायेगी। मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिलर नन्बर 50, 51 और 52 का गार्टर गिरने से यह हादसा हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हादसा गोपालपुर सिरे पंचायत के मेरचा गांव के पास का बताया जा रहा है। यहां पिलर नम्बर 154 गिरने से कई लोगों का दबे होने का आशंका है। 10 से 15 लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। इनमें कई की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।

इस पुल का निर्माण केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनवा रहा है। इसकी लम्बाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लम्बाई 13.3 किलोमीटर होगी। इसका निर्माण दो एजेंसियां मिल कर कर रही हैं। इसमें गैमन इंडिया एवं ट्रांस रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। यह पुल निर्माण दोनों एजेंसी का जॉइंट वेंचर है।

पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना एवं बाढ़ के कारण अब यह पुल 2024 में पूरा होगा। बकौर और मधुबनी जिले के भेजा के बीच बन रहा यह पुल देश का सबसे लम्बा सड़क पुल है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इससे पहले 04 जून, 2023 को भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिये थे और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए कहा था। यह पुल खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच बन रहा था।

Share this:




Related Updates


Latest Updates