Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद की अदालत से एक्ट्रेस कंगना रनौत को मिली राहत, देशद्रोह के आरोप से जुड़ी याचिका खारिज, क्योंकि…

धनबाद की अदालत से एक्ट्रेस कंगना रनौत को मिली राहत, देशद्रोह के आरोप से जुड़ी याचिका खारिज, क्योंकि…

अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों के लिए फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को झारखंड में धनबाद की अदालत ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट  ने उनके खिलाफ दायर देशद्रोह और भारत को नीचा दिखाने के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया है। 11 मई को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धांत तिग्गा की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि कंगना के खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए पर्याप्‍त साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पिछले साल नवंबर में दर्ज हुआ था मुकदमा


बता दें कि पांडरपाला में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इजहार अहमद उर्फ बिहारी ने कंगना के खिलाफ पिछले साल नवंबर महीने में मुकदमा दायर किया था। इजहार ने कंगना पर देशद्रोह और भारत को नीचा दिखाने का आरोप लगाया था। एक बार कंगना ने कहा था कि देश को आजादी 1947 में नहीं,  बल्कि 2014 में मिली थी।  इसे लेकर ही दायर याचिका पर अदालत विचार कर रही थी। इस दौरान इजहार की तरफ से आरोपों को सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिए जाने पर अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।

Share this:

Latest Updates