Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में पोल में बांधकर साधु की पिटाई, 25 पर केस दर्ज, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

मोतिहारी में पोल में बांधकर साधु की पिटाई, 25 पर केस दर्ज, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

गोविंदगंज थाना क्षेत्र का है मामला, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 

Motihari news: गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलिया गांव से एक बड़ा मामला सामने आ रहा। भीड़ ने पोल से बांधकर एक साधु की पिटाई कर दी। बताया जाता है कि साधु बाइक से जा रहा था, तभी गाड़ी के सामने एक बच्चा आ गया। बच्चे को मामूली चोट आई।  इसके बाद गांव वालों ने साधु को घेर लिया और रस्सी से बांध दी। फिर मारपीट की। इस क्रम में लोगों ने पिटाई का एक वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साधु चिल्लाता रहा कि उसे छोड़ दे, लेकिन भीड़ ने उसकी एक ना सुनी। भीड़ से ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साधु को छुड़वाया। बताया जाता है कि सिरनी मठिया के नागा बाबा अपने बाइक से जा रहे थे। इस बीच टिकुलिया गांव में एक बच्ची उनकी बाइक के चपेट में आ गई। 

25 लोगों पर दर्ज हुआ केस

बाबा ने नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को बुधवार को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया है कि नागा बाबा साधु के साथ कुछ ग्रामीणों ने मारपीट की। बाबा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, उसमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाबा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates