Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

त्रिपुरा बटालियन के जवान और गुमला निवासी की हार्ट अटैक से धनबाद में हुई मौत

त्रिपुरा बटालियन के जवान और गुमला निवासी की हार्ट अटैक से धनबाद में हुई मौत

DhanbadNews : चुनाव ड्यूटी में आए त्रिपुरा बटालियन के जवान का रविवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, डीवाई एसपी लॉ एंड आर्डर, धनबाद थाना प्रभारी, सरायढेला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

बताया जाता है कि गुमला के रहने वाले फ्रांसिस जेवियर कुजूर की ड्यूटी त्रिपुरा में थे। त्रिपुरा बटालियन को धनबाद के छह विधानसभा में प्रतिनियुक्त किया गया था। वही मृतक फ्रांसिस जेवियर कुजूर की तैनाती हीरापुर स्थित अभय सुंदरी कॉलेज के मतदान केंद्र 258 में थी। जिनकी देर रात तबियत बिगड़ जाने से उन्हें एस एन एम एम सी एच में भर्ती कराया गया था। जिसकी रविवार की अहले सुबह मौत हो गई।

जिसके बाद सरायढेला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही त्रिपुरा बटालियन के जवान काफी संख्या में अस्पताल में देखे गए।

मृतक के बेटे सुनील कुजूर ने मीडिया को बताया कि उनकी पिता के मौत की जानकारी उनको त्रिपुरा बटालियन के सीनियर कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के द्वारा रविवार की सुबह हुई। जिसके बाद आनन-फानन में सुनील कुजूर परिवार सहित धनबाद पहुचे। जिनका पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को गुमला पैतृत आवास ले जाया जाएगा।

Share this:

Latest Updates