Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजौरी के दूरदराज इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड

राजौरी के दूरदराज इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड

Rajouri : सुरक्षाबलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक दूरदराज के इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल) के साथ अन्य सामग्री जब्त की है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान थन्नामंडी इलाके के दर्रा बाराचारा गांव में ठिकाने का पता चला। उन्होंने कहा कि यूबीजीएल के अलावा तलाशी दलों ने एक क्षतिग्रस्त गोला बारूद बॉक्स, एक कम्बल, एक प्लास्टिक तिरपाल, दवा के दो पैकेट, कुछ बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी जब्त कीं। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Share this:

Latest Updates