Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद के पंचेत में मां के लिए कचौड़ी लाने गए इंजीनियरिंग के छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

धनबाद के पंचेत में मां के लिए कचौड़ी लाने गए इंजीनियरिंग के छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Dhanbad news, Jharkhand news, road accident : चिरकुंडा थाना के डुमरकुंडा के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय इंजीनियरिंग का छात्र सुबह में अपनी मां के लिए कचौड़ी लाने घर से निकला था। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद घायल इंजीनियरिंग के छात्र के परिचितों और दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इधर, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उसके सह चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गए हैं।

छात्र के पिता एलआईसी चिरकुंडा शाखा में है कार्यरत

गौरतलब है कि मृतक छात्रा सुमित सिन्हा के पिता आपस सिन्हा एलआईसी चिरकुंडा शाखा में कार्यरत हैं। इनका बड़ा पुत्र सुमित सिन्हा इंजीनियरिंग कॉलेज आसनसोल का छात्र था। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे वह स्कूटी लेकर चिरकुंडा की ओर मां के लिए कचौड़ी लाने जा रहा था, तभी डुमरकुंडा के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद सुमित के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पिता इतने ज्यादा सदमे में हैं कि वह कई बार पूछने पर किसी प्रश्न का उत्तर दे रहे हैं। इस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वह धक्का मारने वाले ट्रक की खोज में जुटी हुई है।

Share this:

Latest Updates