Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मध्य प्रदेश के शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटा, पांच मरे, 30 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटा, पांच मरे, 30 से ज्यादा लोग घायल

मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के व्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी में शुक्रवार की रात बारातियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच आरंभ कर दी है। इस दुर्घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 पिकअप वैन में 42 लोग सवार थे

दुर्घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि जयसिहंगर के डोहका गांव से बारात पिकअप वाहन में सवार होकर ग्राम डोलगांव देवलोंद जा रही थी। पिकअप वैन में आवश्यकता से ज्यादा लोग सवार थे। कुल मिलाकर इस वाहन में 42 बराती सवार थे। बारातियों से भरा हुआ हम काफी तेज रफ्तार में अपने गंतव्य को जा रहा था। इसी बीच ग्राम टिहकी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक  ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान  बलवंत सिंह 20 वर्ष, मालिक गोड 55 वर्ष, बुद्धिमान गोड 45 वर्ष, राम बहोर गोड 45 वर्ष और दीपक सिंह 15 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक एक-दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही व्यवहारी पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

वाहन की तेज गति बना हादसे का कारण

मामले की सूचना मिलते ही एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित अन्य पुलिस अधीकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वाहन की तेज गति होने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वह मामले की जांच में जुटी है।

इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि शहडोल में बारातियों से भरा वाहन पलटने से कई अनमोल जिंदगियां समाप्त हो गई हैं। बहुत दुखद समाचार है। उन्होंने इस घटना में मरने वालों को ईश्वर से अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share this:

Latest Updates